Breaking News

केजीएमयू में 150 डॉक्टर सर्दियों की छुट्टी पर !

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह

केजीएमयू में डॉक्टरों की सर्दियों की छुट्टी शुरू हो गई है। करीब 150 डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। इन डॉक्टरों के स्थान पर संबंधित विभाग के दूसरे डॉक्टरों को तैनाती दे दी थी। डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को इलाज हासिल करने में इंतजार करना पड़ रहा है।
केजीएमयू में करीब 450 डॉक्टर हैं। ओपीडी में रोजाना आठ हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। चार से ज्यादा बेड हैं। सभी बेड ज्यादातर समय भरे रहते हैं। 300 नए मरीज रोज भर्ती किए जा रहे हैं। करीब 150 से ज्यादा सर्दियों की छुट्टी पर चले गए हैं। 15 दिन की छुट्टी मनाने के बाद जब ये डॉक्टर लौटेंगे तो दूसरे डॉक्टर छुट्टी पर चले जाएंगे। इस तरह करीब एक माह मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ेगा। डॉक्टरों की कमी की वजह से ऑपरेशन कम हो गए हैं।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *