धूरी (महेश जिंदल) : धूरी शहर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब पता चला कि लोक नायक, ट्रेड यूनियन के नेता, समाजसेवी और निरंकारी मिशन के समर्पित आगू रन सिंह एम सी कुछ दिन बिमार रहने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गए। शहर के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेता, ट्रेड यूनियन के नेता, साहित्यकार, पत्रकार, वकील , स्कूलों के मुख्य अध्यापक, प्रिंसीपल, और अन्य गणमान्य व्यक्ति अंत्येष्टि के समय उपस्थित हुए। विधायक दलवीर सिंह गोल्डी के पिता श्री बलदेव सिंह खगूडा, सीपीआई के सुखदेव शर्मा, डॉ मनिंदर सिंह धालीवाल, सीपीएम के मेजर सिंह पुन्नावाल, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों के सचिव पवन हरचंदपुरी, मनिंदर सिंह बिनन्र अकाली नेता,पीएस पीसीएल धूरी के अधिकारी टीएसयू के आगू, और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के अनुसार सभी उपचार किए गए। हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
Check Also
दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी
देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …
इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…
डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …
ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …