Breaking News

बिहार :: एक पहल संस्था की बहनों नें जवानों के साथ मनाया भाईदूज।

गया। एक पहल संस्था की बहनों ने शनिवार को गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध कर मनाया भाईदूज का त्योहार।एक पहल संस्था के बहनो ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान अपनी जान जोखिम में डाल देश सेवा और यात्रियो कि सुरक्षा करते हैं।जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध हम गर्व महसूस कर रहे हैं।संस्था की बहनों ने जवानों को रक्षासूत्र बांधा।जवानों ने कहा- बहनों ने हमें घर की कमी महसूस नहीं होने दी। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी, अमित कुमार, निलेश कुमार, जय प्रकाश प्रसाद, साजिद आलम, जी गिरी, दिनेश कुमार, आर्यन पांडे, अनिल सिंह, गौतम कुमार, संतोष कुमार सिंह सहित कई जवानों को संस्थान की प्रियदर्शनी कुमारी गुप्ता, निकिता कुमारी, माधवी मिश्रा, सोनम कुमारी, शिखा कुमारी, आशीष चंदन समेत अन्य उपस्थित थे।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *