Breaking News

बिहार :: ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम : संजय 

बेगूसराय (आरिफ हुसैन)  : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल मोकामा में होने वाले प्रधानमंत्री के द्वारा सिक्स लेन पुल का शिलान्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिला भाजपा बेगूसराय द्वारा लाखो की संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुचेंगे। इसकी सम्पूर्ण तैयारियां पूरी हो गयी है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले भर से लगभग 5000 मोटरसाईकिल, 150 बस, दो सौ से अधिक छोटे चार चक्का वाहन सहित लाखो कार्यकर्ता बेगूसराय से प्रधानमंत्री को सुनने मोकामा जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में तोरण द्वार, फ्लेक्स, बैनर आदि प्रधानमंत्री के स्वागत में लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों को लगभग 4000 करोड़ की विशेष सौगात देने प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पूरे जिले भर के हरेक क्षेत्रों में आम जनता के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री को सुनने की लिए बेचैन है। लोगों में इतना उत्साह और अपने प्रधानमंत्री को सामने से देखने की चाहत है कि कुछ लोग आज रात में ही मोकामा पहुंच रहे हैं ताकि वो सभा में सबसे आगे जगह पा सके। उन्होंने बताया कि जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा आज नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा जिले के सातों विधानसभा में अलग-अलग प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता ललन सिंह, मिथलेश सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, जिला मंत्री रौनक कुमार, कुंदन भारती, जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, राजेश सोनी आदि मौजूद थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *