Breaking News

बिहार :: क्रियाशील सदस्यों के सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी

15 नवंबर को श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में होगा सम्मेलन

बिहारशरीफ। स्थानीय अस्पताल मोड़ स्थित जदयू पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष बनारस प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि 15 नवंबर को स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जदयू का जिला स्तरीय एक दिवसीय क्रियाशील कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार द्वारा किया जाएगा। उनके साथ स्नातक विधान पार्षद नीरज कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो सलाम एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अंजलि सिन्हा उपस्थित होंगे। इनके अलावा सांसद कौशलेंद्र कुमार जिले के सभी विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 5000 जदयू के सक्रिय सदस्य जिले के प्रखंडों से शामिल होंगे। सम्मेलन के सभी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सभी क्रियाशील सदस्यों को आमंत्रण पत्र एवं परिचय पत्र भेज दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी सदस्यों के मोबाइल पर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मैसेज भी किया गया है। सम्मेलन स्थल पर परिचय पत्र के बगैर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल मंच के अलावा 6000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। साथ हीं आने वाले सक्रिय प्रतिनिधियों के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था की गई। सम्मेलन स्थल को आकर्षक बनाने के लिए कई तोरणद्वार भी बनाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालयों के चारों तरफ हर चैक-चैराहों पर तोरण बैनर पोस्टर लगाया गया है। जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से पंचायत प्रखंड एवं जिला के संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से अपराहन 3 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि लोगों तक आसानी से सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। इसके अलावा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह दहेज प्रथा भ्रूण हत्या आदि को दूर करने का भी संख्या उसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर जन जन तक पहुंचाने को प्रेरित किया जाएगा सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थित एवं प्रतिनिधि को देने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डॉ विपिन कुमार यादव, संजयकांत सिन्हा, प्रो अशोक कुमार, मुन्ना सिददकी, रंजीत कुमार, सीताराम, मनोज तांती, अरूण कुमार वर्मा, अनिता सिन्हा, अंजनी मुखिया, अरविन्द कुमार, महमूद बख्खो, रिशु कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *