Breaking News

बिहार :: गोली मारकर युवा व्यवसायी की हत्या, दहशत में परिवार

बेगूसराय (पंकज कुमार) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा के पास बेगूसराय-मटिहानी पथ पर बड़ी ऐघु में सोमवार की देर शाम एक युवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक बड़ी ऐघु निवासी श्याम नारायण ठाकुर का लगभग 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था जो अपने निवास स्थान के सामने बेगूसराय-मटिहानी पथ पर ई-रिक्शा चार्जिंग का दुकान चलाता था। घटना के बाबत आस-पास के लोगों ने बताया कि हत्या दस से ग्यारह बजे रात्रि के बीच हुई। मृतक अपने दुकान में बैठा था उसके साथ कुछ और युवक भी थे जो स्थानीय हेमरा निवासी थे। उन युवकों के साथ मृतक का वाद-विवाद हो रहा था तभी गोली चलने की आवाज हुई। मृतक दुकान से अपने घर स्थित उतरी दरवाजा की तरफ भागा घर का गेट बंद था तभी हमलावर ने फिर से मृतक पर गोली चला दी। शोर सुनकर मृतक के परिजन घर से बाहर निकले। उन्होंने गेट के पास मृतक को खून से लथपथ देखा तभी सड़क से गुजर रहे एक वाहन को परिजनों ने रोक कर एक निजी क्लिनिक लाए लेकिन मृतक रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब भी पीता था कुछ दिन पूर्व हेमरा व आस-पास के कुछ युवक मृतक को शराब पिलाकर उसका मोबाईल, सोने का चेन व कुछ नकद चूरा लिया था। मृतक उन युवकों से चुराए हुए सामान के वापसी के लिए लगातार दबाब बनाए हुए था। घटना के दिन उन युवकों को लगातार मृतक के आस-पास देखा भी गया था। सम्भवतः उन्हीं युवकों के द्वारा सोनू की हत्या की गयी हो। वहीं चर्चा के अनुसार मृतक एक युवक से घटना के कुछ घंटे पहले कर्ज लिया था। जो शहर के एक एटीएम से निकाला गया था। मृतक के जेब से 9500 रूपये मिले। जिससे ऐसा लगता है कि घटना पैसे के लिए नहीं बल्कि पुरानी रंजीश की थी। वहीं हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं लोगों के बीच चल रही है। हत्या का वास्तविक कारण क्या है वह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता लगेगा। घटना के बाबत एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि तीन लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस घटना की तह तक जरूर पहुंचेगी।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *