खोदाबन्दपुर (बेगूसराय) : बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ पर मघौल गांव स्थित महावीर चौक स्थित ट्रक व बोलेरो में सीधी टक्कर हो गयी। जिस कारण बोलेरो पर सवार दो तीर्थ यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी तीर्थ यात्रियों की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत हथौड़ी थाना के धोबयाही निवासी कामेश्वर मंडल की 50 वर्षीया पत्नी कैरकुन देवी एवं दरभंगा जिला अंतर्गत बहेड़ी थाना के इनैया निवासी स्व. ठक्को मंडल का 60 वर्षीय पुत्र रामेश्वर प्रसाद सिंह के रूप में किया गया। दोनों घायल सिमरिया घाट कुम्भ मेला से साही स्नान कर बोलेरो पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। बोलेरो सवार जख्मी महिला व पुरुष को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए खोदाबन्दपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां दोनों स्थानीय पीएचसी में ईलाजरत है। जबकि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे सअनि सत्येंद्र पासवान ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
Check Also
Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक
डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …
सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति
डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …
दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी
डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …