Breaking News

बिहार :: दून पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर बाल दिवस मनाया गया

बेगूसराय, आरिफ हुसैन : दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर बेगूसराय में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जीके सिंह के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने बारी-बारी से पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी आजाद भारत के न केवल निर्माता हैं बल्कि भारत के प्रथम राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट भी हैं, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने पशु-पक्षी व पेड़-पौधे आदि के वेश में खुद को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य व गीत भी प्रस्तुत किये गये जिसमें नेहरू चाचा, नेहरू चाचा, हमको दे दिया इतना प्यार गीत पर विद्यार्थी मुग्ध हो गये। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भवन बेगूसराय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी भाषाविद, पंचशील के प्रणेता नव भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का 128वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के शिल्पकार थे। तीन सौ वर्षों के बाद कंकाल भारत नेहरू को मिला था। न सेना थी न जहाज न कल कारखाना और न ही उच्च शिक्षा की व्यवस्था थी। नेहरू ने हरेक स्तर पर देश के विकास के लिए काम किया। उन्होंने देश के लिए मजबूत सैन्य शक्ति तैयार किया। नवरत्न कम्पनी के स्थापना कियाफ पुर्तगाल से लड़कर गोवा को भारत में मिलाया। सैकड़ों बांध बनाकर बाढ़ से देश की रक्षा किया। आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाता है। इस कार्यक्रम में रामस्वरूप पासवान, कमर अंसारी, अंजनी सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, मुन्ना, अजय कुमार, प्रमिला देवी, कपिलदेव, रामप्रकाश सिंह, भाषो तांती, अशोक कुमार राय, साबर कुमार एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *