Breaking News

बिहार :: नौला मुसहरी में विचित्र बच्चा का जन्म !

वीरपुर (बेगूसराय)/ धर्मेन्द्र कुमार संवाददाता : वीरपुर प्रखंड के नौला मुसहरी मुहल्ले में एक महिला ने विचित्र बच्चा को जन्म दी है। विचित्र बच्चे की जन्म की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौला बस स्टेंड स्थित मुसहरी मुहल्ले निवासी रंजीत सदा की पत्नी संजू देवी ने शुक्रवार की रात्रि में अपने घर में ही एक विचित्र बच्चा को जन्म दी। उक्त विचित्र बच्चा को दोनों हाथ एवं पैर में कुल चौबीस अंगुलियां है। वहीं मुंह की बनावट भी विचित्र तरीका है। महिलाओं की भीड़ इसे भगवान हनुमान तो कोई बजरंगवली का रूप मान रहे हैं। समाचार प्रेषण तक उक्त विचित्र बच्चा को देखने के लिए मुसहरी मुहल्ले में लोगों का तांता लगा हुआ था।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *