Breaking News

बिहार :: पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

मधुुबनी,अंधराठाढ़ी (रमेश कर्ण) : स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक हुई। दीपावली , काली पूजा ,छठ आदि पर्वो को शांति पूर्वक सम्पन्न कराना बैठक का मुख्य मुद्दा था। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने दुर्गा पूजा ,मोहर्रम, आदि पर्वो के दौरान शांति बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने के लिए बैठक में शामिल लोगो को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक स्थायी प्रखंड स्तरीय शांति समिति गठन करने की भी सलाह दी। उनका कहना था कि इसके गठन से जनप्रतिनिधि ,प्रशासन के बीच सतत् सम्वाद चलता रहेगा। समाज के स्टेक होल्डर और प्रशासनिक अधिकारियों के ताल मेल से शांति भंग होने का खतरा नहीं रहेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि अगर समाज के लोगों का सहयोग मिलता रहे तो अपराध नियंत्रण में भी सहूलियत होगी। थानाध्यक्ष प्रदीप गौड़ का कहना था कि शांति भंग करने नहीं दिया जायेगा और भंग करने की कोशिश करने वाले को पुलिस नहीं बख्शेगी। प्रखंड प्रमुख शुभेश्वर यादव ने प्रखंडवासियो की ओर से पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक में शामिल जिप शुभंकर झा ,उपप्रमुख मोतिउर्रह्मान, मुखिया महेंद्र राय, अरविंद चौधरी, मो वसीम, मो कमरुजम्मा,संजय कुमार चौधरी, रामगुलाम भंडारी, पूर्व उपप्रमुख अनिल चौधरी, मदन कुमार झा, नारायण झा, कमलेश चौधरी, मोजिब अंसारी, सतनारायण शर्मा सहित अनेक सामाजिक, राजनितिक और बौद्धिक लोग शामिल थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *