Breaking News

बिहार :: पुलिस प्रशासन को किया गया सम्मानित।

गया (अजय कुमार) :- शुक्रवार को गया शहर में दुर्गापुजा एवं मोहर्रम का पर्व हर्षोलास के साथ शांतिपुर्ण सम्पन्न हो जाने पर छता मस्जिद अखाड़ा कमिटि का ओर से गया शहर के प्रशासनिक अधिकारियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में आये हुए अतिथियों को हरि पगड़ी बाधी गई और तलवार देकर कमिटि की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पुलिस उपाधिक्षक आलोक कुमार सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त किये और कहा कि विगत चार वर्षो से हम यहा पर सेवा दे रहें है। यहा के लोग काफी शांतिपूर्ण तरीके से मिलजूल कर रहते हे हिदु-मुस्लिक सिख इसाई सभी लोग एक दूसरे को त्योहार के समय सहयोग करते है। हम आशा करते है कि आने वाले वर्षो में भी इसी तरह भाईचारों बना रहेगा हमे ंसम्मानित किया गया इसके लिए हम आपलोगो को धन्यवाद देते है। वही कमिटि के सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि हमारी कमिटि शांति और भाईचारा बनाये रखने में विश्वास करती है यह सम्मान लोगो को जागरूक करने के लिए दिया जा रहा है और अच्छे काम को सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सिविल लाईन थानाध्यक्ष हरी ओक्षा,कोतवाली थाना प्रभारी, डेल्हा थानाध्यक्ष, विष्णुपद थानाध्यक्ष, टै्रफिक इन्सपेक्टर राज कुमार कमिटि के लोग एवं अन्य गणमान्य लो मौजूद थे।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *