बिहारशरीफ। नालंदा पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण किये गये बच्चे को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि नालंदा थाना के रधुबिगहा गांव निवासी किसान प्रभु प्रसाद का पुत्र दीपक राज बिहारशरीफ में रह कर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती आकाश नाम के एक लड़के से हो गयी। आकाश द्वारा हीं दीपक को मोबाईल पर फोन कर बुलाया और उसने सिंटू नामक के व्यक्ति को उसे सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि सिंटू एवं 7 से 8 अज्ञात व्यक्ति जो टाटा सुमो गाड़ी पर सवार थें, दीपक राज का अपहरण कर उसे सैनिक स्कूल नानंद लेकर गया उसके बाद पावापुरी , दरियासराय नदी में ले जाकर खाना खिलाया। पुनः गिरियक राजगीर होते हुये नारदीगंज लेकर चला गया। इस दौरान दीपक राज के पिता से अपहरणकर्ताओं द्वारा दस लाख रूपये फिरौती की मांग की गयी। दीपक राज के पिता द्वारा इसकी सूचना नालंदा थाना को दिया गया। नालंदा थाना पुलिस द्वारा वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और अपहरण में शामिल तीन लोगों को पावापुरी से पकड़ा और अपहत किये गये बच्चे को भी सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिंटू पटेल उर्फ पढरिया जो कि राजगीर में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरवरी 2017 में जेल गया था और जेल से छूटने के बाद मामले को सुलह कराने के लिए पैसे की जरूरत थी जिसके कारण अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पकड़े गये अपहरकर्ताओं में अजय उर्फ भोसू, सुजीत कुमार, सागर कुमार शामिल है। छापेमारी में गिरियक थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद, डीआईयू प्रभारी विनोद कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी, पावापुरी ओपी प्रभारी शरद कुमार रंजन, कतरीसराय थानाध्यक्ष आलोक कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, डीआईयू के कृपाल जी, सियाराम शामिल थें।
Check Also
पुलिस सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को मिलेगा नव अंशिका सर्वश्री सम्मान
उन्नाव । नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा 29 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले ” …
टीम स्वर्णिम की तरफ से होली की शुभकामना…
देश विदेश के 5 करोड़ पाठकों एवं दर्शकों का सबसे विश्वसनीय एवं सटीक खबरों को …
बिहार में NDA के जदयू प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें किनको कहां से टिकट…
डेस्क। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में शामिल प्रमुख घटक दल जेडीयू …