Breaking News

बिहार :: फ्लाई ओवर की मांग को ले फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला

बेगूसराय  : एनएच-31 पर बन रहे फोर लेन में सिंघौल से खातोपुर तक फ्लाईओवर की मांग को लेकर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ट्रैफिक चौक से कैंटीन चौक तक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं का क्रांतिकारी जत्था मुकेश कुमार और प्रिंस कुमार के नेतृत्व में फ्लाईओवर की मांग के समर्थन में नारेबाजी करता हुआ ट्रैफिक चौक से निकला और कचहरी रोड होते हुए कैंटीन चौक पहुंचा। जहां धनंजय कुमार की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने कहा कि फ्लाईओवर बेगूसराय की बहुत बड़ी आवश्यकता है। फोरलेन में अगर फ्लाइओवर नहीं बनता है तो बेगूसराय दो भागों में बंट जाएगा। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जब गाड़ियां दौड़ेगी तब रेलवे लाईन के उत्तरी क्षेत्र के लोगों को फोरलेन पार करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। सड़क किनारे बसे हुए छोटे-छोटे दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। सैकड़ों की संख्या में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर सड़क किनारे बसे हुए लोग उजड़ जाएंगे। हमारा संगठन फ्लाईओवर बनाने की मांग करता है। सभा को संबोधित करते हुए संयोजक रमन शार्दुल ने कहा कि फ्लाईओवर की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए उचित मंच से पहल करनी चाहिए। फ्लाईओवर के बनने से बेगूसराय की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे और इसकी मौलिक संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभा का संचालन शशिकांत सिंह ने किया। मौके पर हुलास कुमार, कमलेश सिंह, मोनू कुमार, प्रियांशु कुमार, बंटी कुमार, सौरभ मिश्रा, मुकेश कुमार, मो. जावेद, मो. रब्बान, चुनचुन राम और उमेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *