Breaking News

बिहार :: बाहुबली बुच्चन सरदार की गोली मारकर हत्या

आरिफ हुसैन,बेगूसराय : जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बाहुवली कैथमा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ बुच्चन सरदार को शनिवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बताया जाता है कि मृतक पूर्व मुखिया अपने घर के पास कुछ दूरी पर थे इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। विदित हो कि मृतक बुच्चन सरदार क्षेत्र में पिछले बीस वर्षों से अपना बर्चस्व कायम कर रखा था। इस दरम्यान वह तीन बार मुखिया भी बना और उनकी पत्नी मीरा देवी नगर निगम की पार्षद का चुनाव भी जीती। मृतक पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ बच्चन सरदार सजायाफ्ता थे और उनके विरूद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज था। हाल के दिनों में ही वह जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुच्चन सरदार राजन सिंह, मुकेश सिंह, गुड्डू सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्त थे। जिसमें गुड्डू सिंह हत्याकांड में उन्हें सजा भी हो चुकी थी। वहीं एक बार तो मुफस्सिल थाना की पुलिस उनके कैथमा स्थित आवास से कारबाईन, पिस्तौल, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। परन्तु अदालत ने महज डेढ़ माह ही जमानत दे दी थी जिसके बाद अदालत के फैसले पर सवाल भी उठे थे। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुखिया बुच्चन सरदार का क्षेत्र में एक क्षत्र राज था, कोई भी उनके विरूद्ध मुंह खोलने की हिम्मत नहीं रखता था। उनकी हत्या आपसी रंजिश का नतीजा है। ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि बाहुवली पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ बुच्चन सरदार आज सुबह से ही नशे की हालत में गाली गलौज व फायरिंग कर रहा था। इसी का फायदा विरोधियों ने उठाया और गोली मार दी। हालांकि मृतक नशे की हालत में था कि नहीं इसका उद्भेदन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकता है।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *