Breaking News

बिहार :: भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

डेस्क : भाजपा दरभंगा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक बलहा पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष केदार साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन मंडल महामंत्री कमल प्रसाद साह और धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद यादव ने किया। जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा की भाजपा का रीढ़ कार्यकर्त्ता हैं, बूथ जीतों चुनाव जीतों का संकल्प ले। मोदी जी के सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार मुक्त शासन,गर्व की बात हैं की साढ़े तीन वर्षों में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार की एक भी आरोप नहीं लगी हैं। वही सामाजिक विकास की सबसे बड़ी बाधा जातीयता हैं।इसी के कारण समाज में भेदभाव हैं।प्रधानमंत्री मोदी जी ने नया नारा दिया हैं”संकल्प से सिद्धि”तक।जिसके तहत भ्रष्टाचार मुक्त ,जातिवाद मुक्त,आंतकवाद मुक्त,सम्प्रदायवाद मुक्त,गंदगी मुक्त,गरीबी मुक्त भारत का निर्माण करना हैं। जिला प्रवक्ता अशोक कुमार अमर ने कहा की उज्ज्वला योजना ,जनधन योजना,कौशल विकास योजना ,मुद्रा योजना ,ग्राम ज्योति योजना,बेटी बचाओं -बेटी पढ़ाएं ,स्वक्षता योजना,जैसे योजनऐ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारही हैं। इन योजनाओं को घर घर तक पहुचाएं।जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा की 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु बुथस्तर पर कार्यक्रम चलावे।वही बि एल ओ 2 प्रत्येक बूथ पर अविलब गठन किया जाय। विस्तारक श्रीपति पाठक,मो.नसीम अख्तर,डा.नागेंदर यादव,लालबाबू साह,शत्रुघ्न मंडल,रविन्दर मिश्र,किशोरी सहनी,चन्दन ठाकुर,अनिल साह भी विचार दिये।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *