Breaking News

बिहार :: भाजपा नेत्री के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले नामजद एमएसयू गुंडों की जल्द गिरफ्तारी करें प्रशासन – भाजपा

दरभंगा : भाजपा दरभंगा ग्रामीण मंडल के पार्टी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक पंचायत मुरिया में सदर प्रमुख उपेन्द्र साह के आवास पर मंडल अध्यक्ष केदार साह की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा की कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ हैं।भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ा हैं और सम्मान देने में कभी पीछे नहीं हटेगी। संगठन के विस्तार के लिए महासम्पर्क अभियान में तेजी लाये। मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करें,आम जनता को बताये की भाजपा सब का साथ सब का विकास के नीती पर पर कार्य कर रही हैं।

जिला प्रवक्ता अशोक कुमार अमर ने कहा की मोदी सरकार के साढ़े तीन वर्षों में एक भी आरोप नहीं लगा वही काँग्रेस और लालू यादव भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना तय हैं। सर्वसम्मति से जिला पुलिस प्रशासन से माँग किया की भाजपा नेत्री मीणा झा के घर में घुस कर मारपीट,लूटपाट और अभद्र व्यवहार करने बाले नामजद एमएसयू  के गुंडों की गिरफ्तारी करें। ब्रहमानंद यादव,आनन्द चौधरी,कमल प्रसाद,रुना झा,श्री पति पाठक,लालटुन सदाय,सागर झा,रासबिहारी यादव,अरुण सहनी,सत्यनारायण राम,लालबाबू साह,इंद्रकुमार ठाकुर,डा.मुहाजिद खां प्रमुख रूप से विचार व्यक्त किये।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *