Breaking News

बिहार :: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मटिहानी अंचल परिषद की बैठक संपन्न

मटिहानी (बेगूसराय)/संवाददाता: खरीदी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मटिहानी अंचल परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार पोद्दार ने की। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज किसान कर्ज के बोझ से दबकर परेशान हो रहे हैं। वह आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों के ऋण को माफ किया जाय और 60 वर्ष से उपर के सभी किसानों और मजदूरों को 10 हजार मासिक पेंशन दिया जाय। भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन दिया जाय एवं किसानों को सस्ते दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाय आदि की मांग करते हुए संघर्ष करने की अपील की। अंचल मंत्री आनन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में उन्माद फैलाकर सत्ता पर काबिज रहना ही इस देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा है। इस विपरीत परिस्थिति में संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगे का एजेंडा प्रस्तुत किया। 30 अक्टूबर को केंडिल मार्च कर सांप्रदायिक सद्भावना दिवस मनाने का फैसला लिया गया। शाखाओं की बैठक, शाखा सम्मेलन, नवीकरण-नई भर्ती का भी निर्णय लिया गया। बैठक में श्याम सुन्दर राम, दशरथ दास, सत्य नारायण पाठक, रामबहादुर यादव, बहोर दास, मो. मोख्तार, दिवाकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, मो. इशराफिल, निर्धन सदा, बाल्मीकि साह, बबुआ पासवान, जनार्दन तांती, महेंद्र मिश्र, राम उदय यादव, भोला साह, आदि मौजूद थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *