बेगूसराय , पंकज कुमार : सहायक थाना नयागांव की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नया गांव में छापामारी करते हुए इसी गांव के छेदी सिंह के पुत्र गोलू कुमार को बड़े पैमाने पर हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गोलू के घर छापामारी किया। इस क्रम में घर में रखे दो नाली के दो बंदूक, तीन देशी कट्टा, चार चार्जर, दस दो नाली, आठ एसएलआर एवं दो प्वाइंट 32 के कारतूस के साथ-साथ पंजाब निर्मित 20 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही बताया कि गिरफ्तार गोलू कुमार पूर्व में भी आम्र्स एक्ट के मामले में जेल जा चूका है। पुलिस गोलू की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।
Check Also
पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार
डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …
दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी
देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …
इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…
डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …