Breaking News

बिहार :: मनचलों को लोगों ने सिखाई सबक, पुलिस के सामने लड़कियों से बंधाई राखी

पंकज कुमार,बेगूसराय : कहते हैं कि एकता में बल है यदि सामुहिक रूप से गलत काम का विरोध किया जाय तो फिर गलत करने वाले गलत करने से पहले अपना अंजाम जरूर सोचेंगे। फिर वे गलत काम करेंगे ही नहीं। कुछ ऐसा ही बाकया बुधवार को लोहियानगर ओपी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 29 में घटी। जब मुहल्ले वालों ने सामुहिक रूप से मनचलों को पकड़कर पुलिस के सामने उन लड़कियों से राखी बंधवाकर उसकी सुरक्षा का कसम खिलवायी। जिन लड़कियों को मनचले छेड़ा करते थे। इस बाबत लोगों ने बताया कि कुछ मनचले कुछ दिनों से सड़क पर खड़े होकर आती जाती लड़कियों पर पब्तियां करते थे, लड़कियों का वीडिओ बनाकर उसे परेशान भी करते थे। जिसकी सूचना राजेश साह के द्वारा थानो को भी दी गयी। अंततः पुलिस के सहयोग से मुहल्ले वालों ने बुधवार को मनचलों को पकड़कर छेड़खानी की शिकार हो रही लड़कियों से राखी बंधवाकर भाई-बहन की रिश्तेदारी करवा दी फिर भाई बने मनचलों ने भी बहनों की उसकी रक्षा करने की कसम खाई। इस बाबत चिन्टू कुमार, विजय कुमार व कुंदन कुमार ने अपने किए पर दुःख प्रकट करते हुए फिर कभी किसी लड़की को न छेड़ने की कसम खाई।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *