Breaking News

बिहार :: महापर्व छठ को लेकर के बाजार में दिखी काफी रौनक।

गया (अजय कुमार) : दीपावली के समाप्ति के साथ ही चारों ओर छठ गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है।शाम ढलते ही व्रतधारियों के घरों में छठ गीत गुंजयमान होने लगती है।छठ को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए काफी चहल-पहल बन गई है।बाजारों में सूप दौरा, छठ पूजन समाग्री- धूप, चंदन, रोली, सिंदूर, अबरख, अबीर आदि फल फूल की दुकानें सज गई है।व्रत को लेकर मिट्टी के दीये, कलश व ढकना की मांग बढ़ गयी है। बागेश्वरी, माड़नपुर, मानपुर, डेल्हा,गोदावरी सहित अन्य इलाकों में स्थित कुम्हारों के यहां से लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। शहर के राजेंद्र आश्रम, नवागढ़ी, चांदचैरा, टावर चैक व धामी टोला में मिट्टी के चूल्हे और बर्तन की दुकानों पर खरीदार जुट रहे हैं। व्रत को लेकर आम की सूखी लकड़ी, नया अरवा चावल और गेहूं भी बाजार में उपलब्ध हैं। छठ का प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। खरना के दिन खीर के लिए नया चावल और नए गुड़ की जरूरत होती है।वही घाटों की साफ-सफाई की जा रही है।गया जिला के कई नदी पोखर, तालाबों समेत कई छठ घाटों में व्रतधारियों को अर्घ्य देने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।घाटों का निरीक्षण स्थानीय पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है।अधिकारियों द्वारा घाटों की देख रेख के लिए पूजा समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा ग्रहण पेट्रोलिंग की जा रही है।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *