अरवल : समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के विकास कार्या की समीक्षा यात्रा व सात निश्चय योजना का क्रियान्वयन से संबंधित बैठक किया गया। बैठक में बताया गया है कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित यात्रा 16 से 18 जनवरी के बीच संभावित है। बैठक में समाहरणालय के प्रधान सचिव को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित पत्रों का निष्पादन ससमय करें। जिनके स्तर से लंबित पत्र पाए जाएंगे। उनपर तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बाल विवाह दहेज उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए कहा गया।
- मुख्यमंत्री के विकास कार्या की समीक्षा यात्रा व सात निश्चय योजना का क्रियान्वयन को लेकर बैठक
- मुख्यमंत्री का 16 से 18 जनवरी के बीच आगमन की संभावना
बाल विवाह व दहेज प्रथा को रोकने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व स्थानीय मुखिया को निर्देश दिया गया कि बाल विवाह होने वाले स्थानों को खोज करें व वहाँ जाकर लोगो को इससे होने वाले हानि के बारे में जानकारी दें। जो विवाह दहेज मुक्त होगा। उसमें जिला प्रशासन द्वारा वर वधु को बुके देकर सम्मानित किया जाएगा। उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि शराब बिकने वाले स्थान को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करे। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मी व पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का चेतावनी दिया। राजस्व प्रभारी को सदर प्रखंड में ऑनलाईन होने वाले दाखिल खारिज के मामले को समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निवारण कार्यालय में लंबित मामलों का अति शीघ्र निवारण कराऐं। बैठक में उप विकास आयुक्त, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी के अलावे अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजुद थे।