Breaking News

बिहार :: यूपी से चुराए गए 80 लाख के जेवरात के साथ मधुबनी से चोर गिरफ्तार

मधुबनी (आाकिल हुसैन) : अनुमंडल क्षेत्र के कालापटी गॉव से रविवार के शाम मे फुलपरास पुलिस एवं युपी के पुलिस ने एक युवक को 80 लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया। डीएसपी उमेष्वर चौधरी ने बताया कि उतर प्रदेष के आजमगढ़ जिला के सिधाड़ी थाना क्षेत्र के अनुराग ज्वेर्लस से कालापटी निवासी सुरेन्द्र महतो ने सात दिन पहले 80 लाख रूपया का जेवरात 44 हजार रूपया नगद चारी की घटना का अंजाम दिया था। अनुराग के द्वारा सिधाड़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। सिधाड़ी थाना के पुलिस इस्पेक्टर ओम सिंह यादव ने फुलपरास थाना पहुॅच कर रविवार को फुलपरास पुलिस के साथ सुरेन्द्र महतो के घर छापेमारी किया,जिसमें सुरेन्द्र महतो को गिरफ्तार के साथ ही चोरी के 80 लाख रूपया का जेवरात भी बरामद कर लिया गया। सुरेन्द्र महतो ने सिधाड़ी के अनुराग के घर नौकर के रूप में वर्षो से काम किया करता था। डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी करके सभी 80 लाख की जेवरात तो बरामद कर लिया,लेकिन 44 हजार रूपया नही बरामद किया। पुलिस के पुछताछ में सुरेन्द्र महतो ने बताया कि रूपया खर्च हो गया है। डीएसपी श्री चौधरी ने सुरेन्द्र और सभी जेवरात का कागजात बनाने के बाद सिधाड़ी पुलिस को सौप दिया। सिधाड़ी पुलिस ने सुरेन्द्र एवं बरामद जेवरात को लेकर उत्तर प्रदेश चली गयी। सिधाड़ी थाना में सुरेन्द्र पर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। इसमें फुलपरास थाना के पुलिस पदाधिकारी रंजनिष कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी छापेमारी में शमिल थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *