बेगूसराय, संवाददाता: रौशन हत्याकांड का हुआ खुलाशा। नामजद अभियुक्त रजनीकांत सिंह को बेगूसराय पुलिस ने धरदबोचा। जानकारी के अनुसार 66 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 8 नवम्बर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा तिनमुहानी में अपराधियों के द्वारा गोलीबारी में रौशन सिंह व एक स्कूली छात्र को गोली लगी, जिसमें रौशन सिंह की मौत हो गयी। वहीं स्कूली छात्र का ईलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया गया। इस घटना क्रम में दो बाईक पर चार अज्ञात अपराधी ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के संदर्भ में मृतक के पिता होमगार्ड जवान रहते हुए भी पुलिस को मदद किया और अपने बेटे की काली करतूत बतायी। पिता ने बताया कि रौशन व रजनीकांत सभी में शराब की तस्करी को लेकर हुई थी विवाद जिसमें रौशन की हत्या कर दी गयी। वहीं मास्टर माइंड अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है और पीड़ित को आश्वासन दिया जा रहा है कि आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।
Check Also
दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी
देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …
इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…
डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …
ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …