Breaking News

बिहार :: विवादों के बाद राजगीर महोत्सव के समय व स्थान में हुआ परिवर्तन

बिहारशरीफ। पुरातत्व विभाग द्वारा राजगीर के किला मैदान में राजगीर महोत्सव के आयोजन को लेकर किये गये आपत्ति के बाद आखिरकार राजगीर महोत्सव के समय व स्थान में परिवर्तन करना पड़ गया। राजगीर के किला मैदान पुरातत्व विभाग के अधीन है और यह स्थल सुरक्षित स्थल के रूप में है। इस स्थल पर महोत्सव के आयोजन को लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा आपत्ति जतायी गयी थी जिसके बाद आखिरकार महोत्सव के स्थल में अंतिम समय में परिवर्तन करना पड़ा। महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी और किला मैदान में टेंट से लेकर सभी प्रकार के स्टॉल लगा दिये गये थे। महोत्सव की शुरूआत 25 नवंबर से होनी थी लेकिन पुरातत्व विभाग द्वारा अंतिम समय में दी गयी अनुमति के दौरान कई प्रकार की शर्त रखी गयी थी जिसे पूरा कर पाने में सरकार या प्रशासन के लिए काफी कठिन था जिसके कारण आखिरकार स्थान के साथ-साथ समय में भी परिवर्तन करना पडा। बताया जाता है कि राजगीर महोत्सव को लेकर पुरातत्व विभाग को विगत 7 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति के लिए अनुरोध किया गया था पर वहां से 23 नवंबर को अनुमति दी गयी। अनुमति के लिए निर्धारित शर्त पर पूर्व के स्थान पर आयोजन कठिन था जिसके कारण यह आयोजन अब 27 नवंबर से शुरू होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अब 27 नवंबर को राजगीर महोत्सव का उदधाटन किया जायेगा। महोत्सव अब किला मैदान से बदल कर राजगीर के अंतर्राष्टीय कन्वेंशन सेंटर में किया जायेगा। इसके अलावे हॉकी ग्राउंड और मेला थाना में अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। ग्राम श्री मेला, कृषि मेला, व्यंजन मेला के लिए हॉकी मैदान को चुना गया है। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित पुस्तक मेला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। पालकी सज्जा कन्वेंशन सेंटर में 28 नवंबर को, टांगा सज्जा कन्वेंशन सेंटर में 29 नवंबर को, महिला महोत्सव कन्वेंशन सेंटर में 28 नवंबर को, फिल्म फेस्टिवल 28 नवंबर को कन्वेंशन सेंटर में, नुक्कड नाटक 27 से 29 नवंबर तक कन्वेंशन सेंटर में, हेरिटेज वॉक 28 नवंबर को जरासंध अखाड़ा से गृद्धकुट पर्वत तक, कवि सम्मेलन 29 नवंबर के कन्वेंशन सेंटर में, दंगल प्रतियोगिता 28 एवं 29 नवंबर को सैनिक स्कूल में, 27 से 29 नवंबर तक क्रिकेट मैच नवोदय विद्यालय में, कबडडी प्रतियोगिता 29 नवंबर को नवोदय विद्यालय में, ताइक्वांडो प्रतियोगिता 28 नवंबर को नवोदय विद्यालय में, खो खो प्रतियोगिता 28 नवंबर को नवोदय विद्यालय में, कराटे प्रतियोगिता 29 नवंबर को नवोदय विद्यालय में आयोजित किया जायेगा।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *