Breaking News

बिहार :: व्यापार मंडल चुनाव में तेरह सदस्यों में ग्यारह पद पर निर्विरोध, दो पद रिक्त

बछवाड़ा (बेगूसराय)/संवाददाता: बछवाड़ा व्यापार मंडल के चुनाव के दौरान तेरह सदस्यों में से ग्यारह सदस्य को निर्विरोध घोषित किया गया। वहीं दो सदस्य के पद पर नामांकन नहीं होने से दोनों पद रिक्त रह गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विमल कुमार ने सभी निर्विरोध सदस्यों को सोमवार के दिन अम्वेदकर भवन में निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण किया। उन्होंने कहा की व्यापार मंडल सहयोग समिति चुनाव को लेकर दिनांक एक नवम्बर को नामांकन दो नवम्बर को संविक्षा एवं तीन नवम्बर को नाम वापसी कि तिथि तय की गई थी। वहीं नामांकन के दौरान बछवाड़ा व्यापार मंडल सहयोग समिति के लिए सभी तेरह पदों में से ग्यारह पद के लिए एक-एक नामांकन पर्चा ही दाखिल किये जाने के कारण सभी ग्यारह सदस्यों को निर्विरोध घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए शशि शेखर राय आठवीं बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। सहकारी समिति वर्ग एक से राजेश प्रशांत, अरुण कुमार चैधरी, अरविन्द कुमार शर्मा, अनिल कुमार राय तथा कृषक सदस्य वर्ग दो से रामनरेश चैधरी, मो. हसन इमाम, नीलम देवी, राजेंद्र सहनी, चंद्रशेखर सिंह, रामप्रमोद पासवान को निर्विरोध घोषित किया गया जबकि वर्ग एक एवं वर्ग दो से महिला व अनुसूचित का नामांकन नहीं होने से दोनों पद रिक्त रह गया। अध्यक्ष पद से निर्वाचित होने के बाद शशि शेखर राय ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा की व्यापार मंडल अवन पैक्स सदैव किसानों एवं सहकारी सदस्यों के लिए तत्पर रहा है। उन्होंने बताया कि विस्कोमान भवन में बिक्री केंद्र जो खुला है उसमें मेरा सहयोग सराहनीय रहा है। आगे भी हम वैसा काम करते रहंेगे।
तेघड़ा प्रतिनिधि के अनुसार तेघड़ा व्यापार मंडल सहयोग समिति लि. में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी कमिटी सदस्यों को बीडीओ अजय कुमार ने सोमवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बीडीओ ने बताया की अध्यक्ष पद पर रंजीत कुमार सहित प्रबंधकारिणी कमिटी सदस्य के रूप में राजेश कुमार, नागेन्द्र कुमार राय, करण कुमार, रेणु कुमारी, अलख पासवान, चन्द्र कुमार, जनार्दन यादव, सुमित्रा देवी एवं सुधीर कुमार मिश्र के निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। तेघड़ा व्यापार मंडल के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने पर राम दुलार कुंवर, महेन्द्र कुंवर, नेपो सिंह, नविन कुमार सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
भगवानपुर प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल सस लिमिटेड भगवानपुर के अध्यक्ष पद एक बार फिर सूजय कृष्ण झा कब्जा जमाया। आज हुए मतदान में सूजय कृष्ण झा को 293 तथा विशेश्वर शर्मा को 172 मत प्राप्त हुए। कुल 69 मत रद्द किए गए। कुल मतदान 535 हुए। सूजय कृष्ण झा ने विशेश्वर शर्मा को 121 से हराकर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। सूजय कृष्ण के जीत पर समर्थकों मे खुशी की लहर फैल गई।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *