बिहारशरीफ। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री कृष्ण बाबू एक महान शिक्षाविद के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हित के लिए काम किया। खेती में सिंचाई के लिए नहर व जल संचय के क्षेत्र में किया गया कार्य आज भी स्मरणीय है। उन्होने कहा कि देश आजादी के बाद प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को संवारने का कार्य किया तो उनका बखूबी साथ श्रीबाबू ने दिया। दोनों ने आजादी के बाद बिखरे हुए देश को संभालने का काम किया और विकास का मार्ग प्रशस्त किया। श्री कृष्ण बाबू विकास के धूरी थे। उन्होंने जात पात से ऊपर उठकर हमेशा समरसता की बात की। इस मौके पर जमुई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, मुन्ना पांडेय, संजय महाराज, अजीत कुमार, जितेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन कुमार, राजीव कुमार, उषा देवी, उदय शंकर कुमार, प्रो फरहत जवीं, मो इफतार खान, कैप्टन शाहिद, सवेंद्र कुमार, नवप्रभात प्रशांत, संजू पांडेय, कुमार विक्रम, किरानी पासवान, मो फव्वाद, कुमाण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थें।
Check Also
ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू
डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …