Breaking News

बिहार :: श्रीकृष्ण बाबू के सपनों का बिहार बनाने लिए युवाओं को आना होगा आगे

बिहारशरीफ। स्थानीय मोगलकुआं स्थित राष्ट्रीय नाई महासभा कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव विनय कुमार आलोक ने की। इस मौके पर बिहार के प्रसिद्ध महान कर्मयोगी श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर फूल-माला अर्पित किया गया। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार का प्रथम सत्याग्रही नेता, आघुनिक बिहार के निर्माता, बिहार केसरी, महान कर्मयोगी, प्रकांड विधिवेता, श्रीकृष्ण सिंह के सपनों का बिहार बनाने के लिए छात्र-छात्राओं तथा युवाओं को आगे आना होगा। आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण सिंह का जो योगदान है वह आज भी बिहार को आगे बढ़ने का मार्ग बनाने वाला है। श्रीकृष्ण सिंह जी एक लोकप्रिय विद्वान एवं महान कर्मयोगी नेता थे। बिहार में जो शैक्षणिक क्रांति बाबू श्री कृष्ण सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई थी उसी का परिणाम है कि आज भी बिहार बौद्धिक ऊंचाइयों के शिखर पर है। श्रीबाबू अब हमारे बीच नही हैं किन्तु उनका संदेश उनकी विचारधाराएं उनके उच्च आर्दश सदैव हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. आनंद वर्धन, शिक्षक नेता हरेंद्र चौधरी, शिक्षक मुकेश कुमार, अधिवक्ता अजय कृष्ण, नितिन कुमार, सोनू सम्राट, अमित कुमार, धनन्जय कुमार, अरुण बिहारी शरण, धीरज कुमार आदि लोग मौजूद थे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन महासभा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *