बेगूसराय, संवाददाता : सोमवार को महापौर उपेंद्र सिंह नगर निगम क्षेत्र के कुल 17 घाट का निरीक्षण किए वहां सिटी मैनेजर प्रकाश कुमार व जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार को कल तक सभी घाटों की साफ-सफाई व पानी में चुना व ब्लीचिंग पाउडर, रोलेक्स बिजली की समुचित व्यवस्था, जेनरेटर सहित जीन पोखरों में ज्यादा भीड़ होने की वजह से नाव की समुचित व्यवस्था करने को निर्देश दिए। घूम-घूम कर शहर के सभी पोखरों की हो रही साफ-सफाई की व्यवस्था को देख उचित निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कल तक सभी पोखर सज धज कर तैयार होने का निर्देश दिए। उनके साथ उप मेयर राजीव रंजन, सिटी मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, पूर्व वार्ड पार्षद शंभूनाथ, मुकेश पासवान मौजूद थे। वहीं बेगूसराय के सांसद भोला सिंह भी बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के पोखर की साफ-सफाई को जायजा लेने निकल पड़े। वहीं 40 वार्ड में पर रहे पोखर की गंदगी को देखते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ-सफाई करने के लिए वार्ड पार्षद को निर्देश भी दिए। वहीं विष्णुपुर चतुर्भुज पोखर को देख कर गदगद हो उठे। उन्होंने उस पोखर को बिहार का सबसे स्वच्छ पोखर की बात कही। चतुर्भुज पोखर की व्यवस्था से खुश होकर पूर्व मेयर संजय सिंह को भी बधाई दी। इनके साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, दीपक ठाकुर आदि शामिल थे।
Check Also
ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू
डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …