Breaking News

बिहार :: साम्बो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्वधाटन

गया : गया के ऐतिहासिक गाॅधी मैदान के स्टेडियम मे 8वी साम्बो राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्वधाटन समारोह किया गया। तीन दिनो तक चलने वाला इस प्रतियोगिता का उद्वधाटन विहार के पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दीप जलाकर किया।अपने उद्वधाटन भाषण मे पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कि यह कला भारत का प्राचीन कला है और हमारे विहार मे भी एक से एक नामी पहलवान पैदा हुए है जो अपना परचम पुरी दुनिया मे लहराया है।हम विहार के धरती पर हिन्दुस्तान के कोने -कोने से आये हुए खिलाडियो का अभिन्नदन करते है।हार जित लगी रहती है पर खेल भावना से खेले और एक दुसरे के संस्कृति का आदान प्रदान करे ।लांेगो से दोस्ती बढाये और दुनिया मे नाम रौशन करे। उन्होंने बताया कि सैम्बों को 2018 में आयोजित होने वाली ओलंपिक कांउसिल ऑफ एशिया के खेलों में भी शामिल किया गया है। उम्मीद है कि खिलाड़ियों को इससे और अवसर प्राप्त होगा।इस प्रतियोगिता में हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व चंडीगढ़ जैसे बीस से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जो 30 अक्टूबर से एक नवम्बर तक खेली जायेगी। प्रतियोगिता में पाच सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। खेल शहर के गांधी मैदान इंडोर स्टेडियम में सीनियर, यूथ, जूनियर व सब जूनियर जैसे चार वर्गों में खेला जायेगा। प्रतियोगिता के अंत में बेहतर करने वाले विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडलों से सम्मानित कर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी दिया जायेगा।वही आयोजन समिति के वरीय सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि यह सैम्बो की आठवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। सातवीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के उज्जैन में खेली गई थी जिसमें एक दर्जन प्रतिभागी अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किये गए थे। गया में सैम्बो की यह पहली बड़ी प्रतियोगिता है।वही इंडिया पावर के पीआर व विजलेस के सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि गया मे अयोजीत 8वी राष्ट्रीय सैम्बो प्रतियोगिता मे आये हुए सभी प्रतिभागियो को हम स्वागत करते है।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *