Breaking News

बिहार :: स्थापना दिवस समारोह के लिए तैयारी पूरी : प्रेम

आरिफ हुसैन, बेगूसराय : लोक जनशक्ति पार्टी बेगूसराय जिला कार्यालय सीताश्री भवन पोखरिया में शुक्रवार को लोजपा का प्रेस कांफ्रेंस हुआ। जिसमें लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना दिवस को मनाने के लिए 28 नवम्बर 2017 को सभी पंचायत एवं प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना जायेंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सम्राट अशोक कांफ्रेंस हाल गांधी मैदान पटना में 11 बजे दिन में पहुंच जायेंगे। पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पटना चलने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि बिहार के सभी जिलों से दलित सेना के कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर पटना पहुंचेंगे और लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। मौके पर महिला सेल जिला अध्यक्ष निशा देवी, विधि प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बहोर पासवान आदि थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *