Breaking News

बिहार :: हम ने विशेष सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन।

बोधगया/गया : बोधगया प्रखण्ड के बारा पंचायत के जानी बीघा गाँव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के बैनर तले विशेष सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया।इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माँझी द्वारा सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा दलितों को एकजुट होकर हक की लड़ाई साथ में मिलकर लड़ने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि राजनीति विकास की पहली कुंजी है, किसानों के बिजली बिल माफ करने, दखल दहाने योजना चलाकर महादलितों के जमीन पर्चा पर कब्जा दिलाने प्रत्येक थाना में दलित पदाधिकारी की नियुक्ति करके अपने कार्यकाल में गरीब व वंचितों को आवाज देनें का प्रयास किया। इसी क्रम में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का गठन गरीबों को हक अधिकार दिलाने के लिए किया गया है।पार्टी की सदयस्ता ग्रहण कर पार्टी विस्तार रूप दिया जा रहा है।इस मौके पर रामेश्वर यादव, डॉ. संतोष मांझी, नन्दलाल मांझी, दिलीप यादव, अजय चंद्रवंशी, टूटू खान, दीना मांझी, सुधीर यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार लोगों ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *