डेस्क : अगर आप मछली खाने के शौकिन हैं तो जिंदा या तली हुई घर मंगा सकते हैं। नए साल से राजधानी सहित प्रदेश और देश के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
फिश कॉफेड के निदेशक सह कॉफेड अध्यक्ष ऋषिकेश कश्यप ने बताया कि इसके लिए मछली बाजार एप तैयार किया गया है। ट्रायल के तौर पर मुरादाबाद ओर गुड़गांव में इसे शुरू किया गया है। उपभोक्ता मछली बाजार एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर अपने मोबाइल, ईमेल या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।
राज्य के उपभोक्ताओं के साथ ही मछली पालकों और मछली विक्रेताओं को एक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। मछली उत्पादन यहां अपनी मछलियों को बेच सकते हैं।इस योजना में कॉफेड का शेयर 34 प्रतिशत होगा, जबकि फिश कॉफेड और जैश ट्रैक 33-33 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर मछली उपलब्ध कराया जाएगा। शहरों में रेफ्रीजरेटर वैन में मछली रहेगी। विभिन्न प्वाइंट पर तिपहिया और दोपहिया वाहनों से उपभोक्ताओं के घरों तक मछली पहुंचाया जाएगा।
राज्य सरकार से मांग है कि न्यायालय के फैसले के अनुरूप सभी विभागों के तालाब और जलकर को मत्स्य विभाग को दे दिया जाए, ताकि यहां बंदोबस्त मछुआ समितियों को होगी। इससे राज्य में मछली उत्पादन बढ़ेगा। राज्य के लोगों को ताजी मछलियों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।