वीरपुर (बेगूसराय)/धर्मेन्द्र कुमार – संवाददाता: वीरपुर पूर्वी के मनोज कुमार सिंह के मुर्गी फॉर्म में आग लगाने से लगभग 13 सौ से उपर मुर्गी जल कर राख हो गयी है। इस घटना में मुर्गी फार्म के मालिक मनोज कुमार सिंह भी आंशिक रूप से झुलस गये हैं। जिसका ईलाज स्थानीय डाकटर के यहां परिजनों के द्वारा कराया गया। पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने बताया की रात 11 बजे के बाद लगभग 15 सौ मुर्गी फॉर्म में मुर्गी के बच्चे को लाया गया था। अहले शुबह 4ः20 के करीब फार्म के दक्षिण, पश्चिम कोना से एकाएक आग कि लपटें उठी जिसे देखते ही देखते 13 सौ के करीब फॉर्म के मुर्गी झुलस कर मर गई है। आग को काबू में करने के प्रयास में वह स्वयं भी झुलस गया। इस घटना में तीन मोबाईल समेत बिछावन और रजाई भी जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया की इस घटना में लाखों रुपया मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना को ले वीरपुर थाना में आवेदन दिया गया है।
Check Also
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …
अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी
डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …