Breaking News

मोटरसाईकिल जुलूस निकाल कर्मचारियों ने किया विरोध, मविवि में हड़ताल की ग्यारवां दिन।

बोधगया।गया।आन्दोलनरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मगध विश्वविद्यालय परिसर में मोटरसाईकिल जुलूस निकाल सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इधर कुलपति कुलानुशासक व डीएसडब्ल्यू को छोड़कर अन्य अधिकारी वीसी निवास गया में बैठक करते रहे और मुख्यालय नहीं आये। ग्यारवें दिन के हड़ताल तक वीसी के द्वारा वार्ता का कोई पहल नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने अपने आन्दोलन को तेज करते हुए वीसी के भ्रष्टाचार का मोर्चा खोल रखा है।सेवानिवृत शिक्षक संघ के अधिकारियों ने प्रो. विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में धरनास्थल पर आकर अपना समर्थन दिया तथा अपने संबोधन से आन्दोलनकारियों का हौसला बुलन्द किया। कुलपति के मनमानी के कारण परीक्षा से वंचित कई कॉलेजों के छात्रों ने आन्दोलन में अपनी नैतिक सहानुभूति व्यक्त की। संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार एवं महासचिव डा. अमरनाथ पाठक ने कुलसचिव द्वारा कुछ समाचार पत्रों ने दिये भ्रामक बयान की कड़े शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि कुलपति के कहने पर कुलसचिव प्रो. नलीन कुमार शास्त्री द्वारा भ्रामक बयान दिया जा रहा है कि प्रोन्नति का कार्य चल रहा है और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कर्मचारी संघ बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के प्रावधानों एवं राज्य सरकार के नियम परिनियम के आलोक में ही मांग करती है तथा इन मांगों पर कई बार समझौता भी हो चुका है। वीसी द्वार समझौते के क्रियान्वयन में टालमटोल किये जाने के कारण ही हड़ताल की स्थिति उत्पन्न हुई है। वीसी द्वारा वार्ता की पहल नहीं किये जाने के बाद संघ ने आन्दोलन तेज कर दिया है।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *