Breaking News

शक्ति केन्द्र और बूथ की मजबूती ही भाजपा की रीढ़ : ऋतुराज

बिहारशरीफ। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं नालन्दा, नवादा, एवं बाढ़ का प्रभारी ऋतुराज सिन्हा बिहार शरीफ गेस्ट हाउस मे प्रेस कॉंन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि आने वाले 2019 के लोक सभा चुनाव मे एनडीए सुबे के 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूरी बहुमत के साथ सभी सीटों पर एनडीए जीतेगी। श्री सिन्हा ने बताया कि शक्ति केन्द्र और बूथ की मजबूती ही भाजपा का रीढ़ है। उसी की मजबूती के लिए दिन रात कार्य किये जा रहे हैं। नालन्दा में 27 मंडल, 275 शक्ति केन्द्र और 2020 बूथ है। प्रत्येक पंचायत मे एक शक्ति केन्द्र है और प्रत्येक बूथों पर 19 लोगों की कमिटी बनायी जा रही है। कार्य के हिसाब से नालन्दा पूरे प्रदेश मे अव्वल आयेगी। बिहार में चुनाव पार्टी लड़ेगी और जीतायेगी भी चाहे उम्मीदवार कोई भी क्यों न हो। उन्होने बताया कि हर बूथ पर वोटरों की तत्परता देखी जा रही है। लोगों मे मोदीजी के प्रति आस्था है। उन्होने बताया कि बिहार मे पार्टी चुनाव लडेगी इसके लिए सात लेयर मे संगठन मजबूत किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 2019 में लोकसभा और 2020 में विधानसभा चुनाव अपने बल पर भाजपा जीतने की तैयारी कर रही है। उन्होने बताया कि अभी तक 1870 बूथ कमिटी बन चुकी है। छह मोर्चा, 17 प्रकोष्ठ और 19 विभाग के माध्यम से संगठन मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होने बताया कि अगले माह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी बिहार का संभावित दौरा है। इस दौरान प्रवक्ता राजीव रंजन, जिला अध्यक्ष प्रो रामसागर सिंह, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र रंजन, सुधीर सिंह, श्याम किशोर प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *