Breaking News

हटाये गए कर्मी को वापस रखे नालंदा विवि प्रशासन

राजगीर। नालंदा विवि के हटाये गए सुरक्षाकर्मियों को जब तक वापस काम पर नहीं रखा जाता है आंदोलन जारी रहेगा। विवि में जमीन देने वाले किसानों व मजदूरों को नौकरी मिलनी चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन को मजदूरों को उनका हक देना होगा। वहीं विवि प्रशासन को श्रम कानून लागू करना होगा। उक्त बातें सीटू के राज्य कमेटी सदस्य अरुण मिश्रा ने नालंदा विवि के गेट पर धरना दे रहे हटाये गए सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए कही। श्री मिश्रा ने कहा कि सुरक्षाकर्मी की सेवा को विश्वविद्यालय स्थायी करे। राजगीर के अंदर काम कर रहे सभी श्रम संगठनों का समर्थन इन लोगों को मिल रहा है। सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में खेत-मजदूर, किसान भी साथ दे रहे हैं। सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि जब तक नालंदा विश्वविद्यालय प्रशासन इन कर्मियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं देती है तब तक धरना जारी रहेगा। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ये कर्मी विवि के स्थापना काल से ही वहां पर काम कर रहे थे। पांच सालों से वे वहीं रहकर जीवन यापन कर रहे थे। अचानक एजेंसी के बदल जाने से इन्हें हटाना उचित नहीं है। प्रशासन इसे नियमित कराये। इस मौके पर सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य परमेश्वर प्रसाद, बिहार राज्य किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सदस्य मनमोहन कुमार, एक्टू के राजकिशोर शर्मा, आशा कुमारी, ललिता देवी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *