Breaking News

अवैध रिश्ते के शक मे विवाहिता को जिंदा जलाया|

संजय कुमार मुनचुन। पटना।
बिहार के वैशाली जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में पत्नी पर शक होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला और फरार हो गया। मृतक महिला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना इलाके की है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी के मायके में रहने के कारण शक हुआ और उसके पति ने घटना को अंजाम दिया। मृतका के दादा ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2015 में पोती की शादी वैशाली निवासी अमोद कुमार से हुई थी।
वह वैवाहिक आयोजनों में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। दहेज में बाइक के लिए भी अक्सर वह उनकी पोती को प्रताड़ित करता रहता था। प्रताड़ना से तंग आकर पोती मायके चली आई थी। बाद में बाइक देने का आश्वासन मिलने पर अमोद सात महीने पहले उसे ले गया लेकिन गर्भवती होने की जानकारी होने पर उसकी पिटाई करने लगा और घटना वाले दिन भी पहले मारपीट की फिर उसे कमरे में बंदकर जला दिया।
बताया जाता है कि घटना कि जानकारी होने पर ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन कल देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *