Breaking News

इंतज़ार खत्म :: देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला 14 सितंबर को

डेस्क :  पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला गुरुवार को रखेंगे। यानि भारत में पहली बुलेट ट्रेन को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। गुजरात में होने वाले कार्यक्रम में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला रखने के बाद भारतीय व जापानी प्रतिनिधिमंडल के बीच एक निवेश शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें जापान विदेश व्यापार संगठन और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बुलेट ट्रेन की क्षमता 750 यात्रियों की होगी। इसके चलने से मुंबई-अहमदाबाद के बीच यात्रा की दूरी सात से घटकर तीन घंटे रह जाएगी। इस परियोजना पर 1.1 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह परियोजना आंशिक रूप से जापान द्वारा वित्तपोषित है। परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि जैसे संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि सरकार इसे 2022 में ही पूरा कर लेगी।

बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के सफर के दौरान 12 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, लेकिन सिर्फ 165 सेकंड के लिए। मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स से बोइसर के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। सुरंग का सात किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के अंदर रहेगा। बाकी पूरी लाइन एलिवेटेड होगी ताकि कम से कम भूमि अधिग्रहण करना पड़े।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *