गया(अजय कुमार):– छठ का पर्व लोक आस्था से जुड़ा महान पर्व है।इससे आम लोगों की आस्था जुडी रहती है।इसलिए हमारा कर्तव्य है कि छठ पर्व के दौरान छठव्रतियों और अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े।यह बातें गया के डीएम कुमार रवि ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न छठघाटों के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को कही।निरीक्षण के दौरान डीएम कुमार रवि ने अधिकारियों को छठ घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को समुचित रूप से विकसित करने का निर्देश दिया।सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनि सहित साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस दौरान डीएम ने केंन्दुई, खिरियावां स्थित संगम घाट, दंडीबाग, सूर्यकुंड सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम ने बताया कि छठ व्रत के दौरान गया शहर के 24 घाटों पर छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करेंगे।इस दौरान डीएम कुमार रवि के अलावा नगर आयुक्त विजय कुमार, एएसपी बलिराम चौधरी, सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल, सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, निगम के सफाई प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सुदामा दुबे, संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी
देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …
इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…
डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …
ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …