Breaking News

कीर्तन सम्राट की पुण्यतिथि पर सम्मानित हुए जिले के सिनेमाई कलाकार

बीहट (बेगूसराय)/धर्मवीर कुमार-संवाददाता : दिनकर फिल्मसिटी बेगूसराय के संयोजन में जिले के सांस्कृतिक धरोहर एवं कीर्तन सम्राट के नाम से प्रसिद्ध स्व. बिंदेश्वरी सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर बीहट स्थित इंद्रपुरी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में 11वां कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी सिंह कला सम्मान से जिले के 16 सिनेमाई कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद सह जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर, दिनकर फिल्मसिटी के संयोजक सह फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग, पत्रकार आनंद रमन, पूर्व प्रधानाध्यापक बासुकी नाथ सिंह, कीर्तन सम्राट के पुत्र समाजसेवी विद्यासागर सिंह ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर सम्मानित होने वाले कलाकारों में फिल्म निर्देशक सागर सिन्हा (इटवा), चर्चित फिल्म अभिनेता सुधीर कुमार (खम्हार), अभिनेता सुंदरम गांधी (बाघी), चरित्र अभिनेता पंकज गौतम (रामदीरी), चरित्र अभिनेता अरुण शांडिल्य (मोहन एघु), कार्यकारी निर्माता राकेश महंथ (दुलारपुर), कथाकार अरविंद पासवान (बाघी), लोकगायक बबलू आनंद (मटिहानी), चरित्र अभिनेता रंजीत गुप्त (समसा), गायक अजय अनंत (मंसूरचक), नृत्य निर्देशक शशि सहनी (चांदपुरा), अभिनेत्री लता सिंह (कोठिया), पटकथा-संवाद लेखक बिदेशी शर्मा (बाघी), अभिनेता तालीम फरिश्ता (बलिया), चर्चित गीतकार रामा मौसम (शाम्हो) एवं फिल्म पीआरओ सर्वेश कश्यप (बरौनी) शामिल हैं। सम्मान से अभिभूत कलाकारों ने एक स्वर से सिनेमाई क्षेत्र में जिले को विकसित करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर ने कहा कि कीर्तन सम्राट ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गौरवान्वित किया और देश में कीर्तन गायन में सम्मान के साथ उनका नाम लिया जाता है। पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय ने कीर्तन सम्राट पर एक डॉक्युमेंट्री फिल्म निर्माण पर बल दिया, जिससे आने वाली पीढ़ी तक उनके कृतित्व की जानकारी मिल सके। सभा की अध्यक्षता विद्यासागर सिंह ने और संचालन युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने की। मौके पर चर्चित विषय कीर्तन गायक परमानंद दास उर्फ महंथ पप्पू जी, भाजपा नेता विवेक गौतम, मनोज शर्मा, मुकेश झा, संतोष कुमार बादल, पूर्व नगर पार्षद विमला देवी, गोलू जी, बसंत जी, ललन कुमार, डीएन ब्रह्मचारी, रामाश्रय सिंह आदि थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *