Breaking News

घबराई मदरसे की लड़कियों का पुलिस ने बढ़ाया साहस तो लड़कियों ने कर दी आपबीती की बौछार |

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह
लखनऊ।शनिवार राजधानी लखनऊ के सआदतंज स्थित खदीजतुल कुबरा लिलबनात मदरसे में जानकारी मिलते ही जब दल-बल के साथ पुलिस पहुंची तो छात्राओं का दर्द सामने आया यह खुलासा हुआ कि काफी लंबे समय से छात्राओं से यौनशोषण चल रहा था। हालांकि पहले आरोपित तैयब जिया के खौफ से लड़कियां किसी से कुछ बोल नहीं पा रही थीं।
शुक्रवार नारी बंदी निकेतन भेजी गई लड़कियों के चेहरे पर दहशत के भाव साफ दिख रहे थे। पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने जब इनके बयान लेने लगी तो पहले काफी घबरायीं लेकिन अफसरों ने जब उन्हें दिलासा दी कि अब कुछ नहीं कहेगा। छात्राओं ने अपनी-अपनी आपबीती बेझिझक कह डाली।
पुलिस अफसरों को बताया कि आरोपी संचालक कार्यालय में बुलाकर पैर दबवाता,छेड़खानी करता था और विरोध करने पर डंडे से पीटता था। उन्ही लड़कियों में से एक लड़की ने बताया कि मैनेजर कारी तैय्यब अश्लील तस्वीर दिखाते और गंदी बातें करते थे।
9 साल की बच्ची से लेकर 20 साल की बच्ची तक से करता था अश्लील हरकते
पुलिस के दिलासा देने पर जब लड़कियों ने आपबीती सुनाई तो रोंगटे खड़े हो गए एक लड़की ने बताया कि वह रोज हमसे पैर दबवाता था। उनसे कुछ भी मना करते तो पिटाई कर दी जाती थी। वह अक्सर हाथ पकड़ लेता था और अश्लील हरकत करने लगता था। बहुत गंदी बाते भी करता था। जबकि दूसरी बोली कि हम लोगों ने जो यातनायें झेली हैं, वैसा व्यवहार तो लोग जानवरों से भी नहीं करते हैं। तैय्यब अक्सर उन्हें ऑफिस बुलाता था। फिर पैर दबवाता था। ऐसा न करने पर मुझे बुरी तरह पीटता था। मैंने कई बार यहां से भागने की कोशिश की लेकिन इनके लोग हर समय हम लोगों पर निगाह रखते थे।
इतना प्रताड़ित हुई कि आ गयी खुदकुशी कि नौबत
एक लड़की ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि मैंने तो खुदकुशी करने तक का इरादा कर लिया था लेकिन साहस नहीं जुटा सकी। बिहार की एक लड़की मेरी पक्की दोस्त बनी थी। यह बात पता चलते ही हम दोनों की बात करने पर रोक लगा दी गई थी। मैनेजर अक्सर देर रात आ जाता है और आफिस में बुलवाकर पैर दबवाने लगना था।
मना करने पर जानवर स्वे बुरा होता था बर्ताव
एक लड़की ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक बार मैंने मैनेजर के पास जाने से मना कर दिया तो मेरे बाल पकड़ कर उसने घसीटा था। बहुत पीटा भी गया था मुझे। अक्सर देर रात तक कुर्सी पर बैठे रहने की सजा तक दी गई। एक बार तो उसके साथ आये लड़के ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसने भी पीटा था।
घर के काम से लेकर एक वैश्या जैसा बनाकर रख दिया
एक लड़की रट हुए बोली कि मुझसे आफिस में चाय बनवाते, फिर वहीं बैठाये रखते थे। मैनेजर कारी तैय्यब अश्लील तस्वीर दिखाते और गंदी बातें करते। फिर छेड़छाड़ करने लगते और शरीर को कई जगह छूते थे। हाथ पकड़ कर अपनी बांहों में जकड़ लेता था। फिर काफी देर तक गंदी हरकत करता था।
बड़ी लड़कियों ने बच्चियों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मिला लात घुसा
लगभग 20 साल उम्र की एक लड़की ने बताया की कई बार छोटी बच्चियों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मैनेजर ने न सिर्फ मुझे पीटा, बल्कि इसके बाद मुझे दिन और रात में कई बार ऑफिस में बुलाकर सताया गया। एक बार तो मुझे अर्द्धनग्न करने तक की कोशिश की गई। इसके बाद ही मैंने सोच लिया था कि अब ज्यादा बर्दाश्त नहीं करूंगी। फिर कुछ लड़कियों को अपने साथ मिलाया और साहस जुटाया तब जाकर हम लोग मुक्त हो सके।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *