Breaking News

डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन !

साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)/संवाददाता: डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर एक दिवसीय सर्वदलीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम साहेबपुर कमाल प्रखंड अंचल कार्यालय के परिसर में किया गया। बलिया अनुमंडल क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने की वजह से हजारों छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवजी सिंह ने कहा डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर संगठनों ने कई बार उच्च अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा है। लेकिन सरकार जनहित से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मुद्दों पर मौन है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभूशरण कर्मशील ने कहा कि वह बरबीघा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट करवायेंगे। धरना की अध्यक्षता पूर्व उप प्रमुख विजेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन प्रमुख प्रतिनिधि मनीष राय ने किया। युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष देश गौरव ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज की बहुमूल्य रत्न है। आज हमारे अनुमंडल में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने की वजह से छात्र छात्राएं बेगूसराय जाकर नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। क्योंकि रोज आने जाने की समस्या होती है। इस मौके पर सर्वदलीय धरणा को राजद के प्रखंड अध्यक्ष विद्यानंद यादव, छात्र युवा के संतोष कुमार, भाजपा के रणवीर सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश साह, शंभू सहनी, योगेंद्र मेहता आदि ने संबोधित किया।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *