Breaking News

देश को परमाणु संपन्न बनाने में अटल जी का योगदान अकल्पनीय :- शिवेश राम

  • सभी 468 बूथो पर मनायी जाएगी जन्मदिवस

अरवल :- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति रंजन कुमार के अध्यक्षता में भाजपा जिला इकाई की बैठक सांस्कृतिक भवन में किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम एवं जिला प्रभारी विजय सिंह ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए द्वय नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म दिवस मनाने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा आहवान किया गया है। इसके तहत सभी 468 बूथों पर 24, 25 व 26 दिसंबर को जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में बैठक करने का निर्णय लिया गया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि अटल जी ने देश के विकास के लिए जितना योगदान दिया है। उसे स्वर्णकालीन इतिहास के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में अकल्पनीय योगदान रहा। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जिला के पदाधिकारियों को सभी 468 बूथों पर 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को आयोजित करने के लिए कहा गया। सभी मंडलों में कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभारी की भी नियुक्ति की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर सिंह, महामंत्री वेंकटेश शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र तिवारी, आनंद चंद्रवंशी, अश्वथामा शर्मा के अलावे सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *