जालन्धर(राजीव धामी/कक्कू): आज शिवसेना समाजवादी द्वारा जालन्धर में चल रहे अवैध हुक्का बार बंद करवाओ मुहिम के तहत आज जालन्धर बस स्टैंड नज़दीक प्रसिद्ध ग्लासी जंक्शन नामक अवैध चल रहे हुक्का बार में बस स्टैंड चोंकी की मदद से रेड की जिस दौरान कई बलिक व नाबालिक लड़के लडकिया हुक्का पीते पकड़े गए। रेड के दौरान करीबन 15 से 20 हुक्के पुलिस ने जप्त किया इसके साथ साथ कई तम्बाकू के डिब्बे भी बरामद हुए, जोकि लड़के लडकिया ग्लासी जंक्शन में बैठे अंदर पी रहे थे।
इस दौरान बस स्टैंड चोंकी ने इंचार्ज सेवा सिंह का रावय बेहद शर्मनाक रहा। जब शिवसेना समाजवादी के कार्यकर्ता बस स्टैंड चौकी में आये तो पहले चोंकी इंचार्ज ने रेड करने से साफ इंकार कर दिया। फिर चोंकी इंचार्ज ने जालन्धर में सी.एम साहब के आने का हवाला देते हुए रेड करने में हिच किचाहट दिखई फिर करीबन 1 घंटे बाद चोंकी इंचार्ज रेड करने के लिए तैयार हुए।इस कार्यवाही में पुलिस की भूमिका संदेह में रही।