Breaking News

पंजाब : संगरूर किसानों को धोखा दे रही प्रदेश सरकार : उग्राहां

संगरूर(महेश जिंदल):भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के प्रदेश अध्यक्ष जो¨गदर ¨सह उग्राहां ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। किसानों का कर्ज माफ करने की बजाए आंखों में धूल झोंकी जा रही है। बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वायदे के मुताबिक प्रदेश सरकार, तुरंत किसानों का सारा कर्ज माफ करे। कर्ज माफ नहीं करके सरकार, किसानों से धोखा कर रही है। पंजाब में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। शिक्षा व सेहत सुविधाओं का व्यापारीकरण चरम पर है। उन्होंने मांग की कि खेती को लाभदायक धंधा बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। किसानों के प्रति केंद्र की मोदी सरकार भी खानापूर्ति तक सीमित है और मोदी सरकार के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।

डेरा मुखी विवाद पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जो भी कानून की उल्लंघन करेगा अथवा किसी पर अत्याचार करेगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी। इस मामले में अदालतों का रवैया अत्यंत सराहनीय रहा है। इसके अलावा सभी धर्मों के आम लोगों ने भी इस संवेदनशील मामले में संयम का परिचय दिया है और भाईचारक एकता को टूटने नहीं दिया है। ऐसे मामलों की हरेक स्तर पर गहनता के जांच करने की जरूरत है।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *