Breaking News

पागल सांढ ने वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला !

भगवानपुर (बेगूसराय)/संवाददाता: थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर गांव में बीती रात पागल सांढ द्वारा वृद्ध महिला को कुचलकर मार डालने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व टिकेन्द्र सिंह की 73 वर्षीय पत्नी विद्या देवी घर के पास अवस्थित अपने दलान में बीती रात सोई हुई थी, लगभग ग्यारह बजे मध्य रात्रि में अचानक पागल सांढ़ घूस आए और सोई विद्या देवी पर हमला कर बूरी तरह कुचलकर मार डाला। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आये तो देखा पागल सांढ़ विद्या देवी को कुचल रहा था। ग्रामीणांे के अथक प्रयास के बाद सांढ़ पर काबू किया जा सका। ग्रामीण सांढ़ को पकड़कर बांध रखा है। तब तक विद्या देवी की मौत हो चुकी थी। मृत महिला के पुत्र पत्नी व बच्चे के साथ कोलकाता में रहता है। उक्त मृत महिला घर में अकेली रहती थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार रतन घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की बात कही।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *