Breaking News

बदमाशों ने मछुआरे को मारी गोली, स्थिति नाजुक

बेगूसराय कार्यालय, संवाददाता : बदमाशों को मछली नहीं दिये जाने पर एक मछुआरे को गोली मारकर घायल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी 40 वर्षीय नरेश सहनी के रूप में की गयी है। घायल को ईलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि बीती रात मछुआरा नरेश सहनी के पास कुछ बदमाश पहुंचे और उससे मछली मांगी जिसपर उसने सुबह में मछली देने की बात कही। इसी से भड़के बदमाशों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी, किसी तरह गोली लगने के बावजूद नरेश सहनी शोर मचाते हुए घटना स्थल से भागे। वहीं गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हुए और घायल को ईलाज के लिए भर्ती कराया। घायल ने अपने परिजनों को बताया कि बाबूराम सहनी एवं सुजीत सहनी ने उसे मछली नहीं देने पर गोली मार दी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। साथ ही छापामारी जारी है।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *