बेगूसराय : पिछले कई माह से विवादों से घिरा नगर निगम लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जिससे नगर क्षेत्र के विकास प्रभावित हो रहा है। वहीं नगर आयुक्त का ट्रांसफर-पोस्टिंग भी विकास के लिए बाधक बना हुआ है। नगर निगम के कुछ पार्षद दबी जुवान में कह रहे हैं कि जब से नगर आयुक्त का प्रभार उप विकास आयुक्त कंचन कपूर ने संभाला है तबसे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य सुस्त पड़ गयी है। वहीं निगम क्षेत्र के संवेदक व कर्मचारी भी परेशान हैं। नतीजा विकास कार्य ठप होता दिख रहा है। उन लोगों का कहना है कि हम सरकार से जानना चाहते हैं कि ऐसा सिस्टम क्यों लागू किया गया जिससे विकास कार्य प्रभावित हो। वरीय पदाधिकारी जिनके पास जिले के विकास के काफी कार्यों का निष्पादन करने का दबाब रहता है उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया जाता है। नतीजा क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। पार्षदों ने यह भी कहा कि प्रभारी अपर आयुक्त कंचन कपूर महज पांच से दस मिनट के लिए नगर निगम कार्यालय आते हैं जिससे ढे़र सारी कार्यों का निष्पादन होना संभव नहीं है। इधर लोगों का कहना है कि दो लाख की जनसंख्या में नगर निगम क्षेत्र का रूटिंग छिड़काव के लिए चाहिए। डेंगू शहर के घर-घर में पांव पसार रही है लेकिन नगर निगम कुंभकरण की निद्रा में सोई हुई है। साफ-सफाई की व्यवस्था चाहिए, बारिश के कारण जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
Check Also
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …
अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी
डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …