बखरी (बेगूसराय)/संवाददाता : बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव के पासवान टोला में मंगलवार को आग के कहर से लोग सहम से गये। आग पर काबू पाते-पाते दो घर अग्निदेव ने अपने आगोश में ले लिया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि जगदम्बी पासवान के घर के पीछे कचरा पर ही चूल्हा का राख फेंका जाता था। जहां अचानक कचरा से आग की लपटें उठी। जबतक लोग संभल पाये तबतक जगदम्बी पासवान एवं उसके भाई रामचंद्र पासवान उर्फ पोचैया पासवान का घर जलकर राख हो गया। लोगों की सक्रियता से जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो भाड़ी तबाही होती। क्योंकि उसी घर में गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया था। जिसे ग्रामीणों ने तत्परता से जोखिम उठा कर बचा लिया। घटना की सूचना पाकर दमकल बखरी से घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन तबतक स्थिति नियंत्रण में आ गयी।
Check Also
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …
अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी
डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …