Breaking News

बिहार :: आपसी विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति गिरफ्तार गोली मारने वाला लापता

बीहट (बेगूसराय)/संवाददाता : चकिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा प्रसाद दियारा क्षेत्र में बीती शाम शराब पीने के दौरान आपस में कहा सुनी के दौरान अमरपुर निवासी अपराधी मक्खी महतो के द्वारा पुनीत बिन्द के उपर गोली चलाने के दौरान गोली गंगा प्रसाद निवासी रामू सिंह का पुत्र धीरज कुमार को लगी। घायल धीरज कुमार का ईलाज एलेक्सिया हॉस्पिटल में किया जा रहा है। धीरज ने अपने फर्द बयान में पुलिस को बताया कि गंगा प्रसाद दियारा क्षेत्र में भैंस को चरा रहा था तभी मक्खी महतो के द्वारा शराब पीने के क्रम में चखना लाने को कहा मना करने पर गोली चला दिया। वहीं चकिया ओपी प्रभारी राजरतन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी के पार गंगा प्रसाद दियारा क्षेत्र से घटना के दौरान शराब पी रहे अमरपुर निवासी सोनेलाल महतो को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सोनेलाल महतो ने पुलिस को बताया कि सभी लोग शराब पी रहे थे। इसी क्रम में पुनीत बिन्द के साथ कहा सुनी के क्रम में मक्खी महतो ने गोली चलाया। गोली धीरज कुमार को लग गयी। इसके बाद कुछ लोगों ने मक्खी महतो को गंगा नदी के पार दियारा क्षेत्र में लेकर चला गया। पुलिस के द्वारा मक्खी महतो को काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। इधर पुलिस घायल धीरज कुमार के फर्द बयान पर मामला दर्ज की है। साथ ही मक्खी महतो का पुत्र नीरज कुमार के द्वारा पिता के अपहरण करने को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो मक्खी महतो कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध कई थानों में हत्या का मामला दर्ज है। वहीं ट्रेन डकैती सहित अन्य मामले में वांछित अपराधी है। इधर पुलिस मामला दर्ज कर मामले को गंभीरता को लेते हुए मामले की जांच करते हुए अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार नशेड़ी सोनेलाल महतो को जेल भेज दिया गया हैं।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *